फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather: mercury dropped before onset of monsoon, heavy rain in three districts today, yellow alert

Weather Update: मानसून की दस्तक से पहले ही तेजी से गिरा पारा, तीन जिलों में आज भारी बारिश, येलो अलर्ट

Thu, 16 Jun 2022 10:02 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 10:02 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून समेत नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Weather: mercury dropped before onset of monsoon, heavy rain in three districts today, yellow alert
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिछले काफी दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में तेज बारिश संग हवाओं के चलने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश संग बिजली भी गिर सकती है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून समेत नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिससे भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश से अगले 24 घंटे में राजधानी दून समेत मैराद से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट आएगी। उधर, देहरादून में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुडे़ तमाम विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Sidhu Moose Wala: दून में रुका था मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर, पंजाब पुलिस ने एसटीएफ-आईबी के साथ की पड़ताल

डीएम का कहना है कि अब जबकि मानसून एक दो दिन में दस्तक देने वाला है, ऐसे में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए। सभी एसडीएम को हिदायत दी गई कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे और किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालेंगे, ताकि दिक्कत न हो। डीएम का कहना है कि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों, कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

अधिकतम तापमान - 34 डिग्री 
न्यूनतम तापमान- 23 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed