{"_id":"62aa0b44d1e411670b23157a","slug":"shooter-who-shot-moose-wala-stay-in-doon-punjab-police-investigated-with-uttarakhand-stf-and-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: दून में रुका था मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर, पंजाब पुलिस ने एसटीएफ-आईबी के साथ की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala: दून में रुका था मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर, पंजाब पुलिस ने एसटीएफ-आईबी के साथ की पड़ताल
Wed, 15 Jun 2022 10:09 PM IST
Vikas Kumar
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:09 PM IST
सार
बताया जा रहा कि उससे मिलने जुलने और शरण देने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। 29 मई को मनसा (पंजाब) में गायक मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर देहरादून में भी रुका था। ऐसे में एक बार फिर देहरादून का नाम इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ गया है। हालांकि, शूटर गोली मारने के बाद नहीं, बल्कि वारदात से पहले देहरादून में रुका था। इस बाबत पंजाब पुलिस, उत्तराखंड एसटीएफ और आईबी ने पड़ताल की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि उससे मिलने जुलने और शरण देने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। 29 मई को मनसा (पंजाब) में गायक मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। हत्याकांड से अगले दिन उत्तराखंड का नाम भी इस मामले से जुड़ गया था। उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ ने गोली मारने वाले बदमाशों की मदद करने के आरोप में दून से सटे इलाके से पकड़कर पंजाब पुलिस को सौंपा था। वह हेमकुंड साहिब की यात्रा कर लौट रहा था। हालांकि, यह मामला किसी के शरण पाने से संबंधित नहीं था। अब इसी तरह एक बार फिर देहरादून का जुड़ाव इस हत्याकांड हो रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, गोलियां बरसाने वाले शूटरों में से एक हत्याकांड से पहले दून में कई दिनों तक रुका था। वह यहां पर अपने परिचितों के घर और अन्य ठिकानों पर रुका था। इस बात की भनक लगते ही बीते रोज पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद मांगी थी। पंजाब पुलिस की टीम के साथ आईबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने दो दिनों तक देहरादून में पड़ताल की। संयुक्त टीम ने कई लोगों को चिह्नित किया है। इनसे पूछताछ के बाद सुराग हाथ आए हैं। यदि पंजाब पुलिस की इस जांच में कड़ियां जुड़ती हैं तो बड़ा खुलासा हो सकता है। दो दिन पूर्व पुणे में भी एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा कि उत्तराखंड पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन
कई ऑपरेशनों को दे चुके हैं अंजाम
पंजाब और उत्तराखंड पुलिस कई ऑपरेशनों को एक साथ अंजाम दे चुकी है। पहले भी कई बड़े मामलों में राजधानी दून व अन्य शहरों के नाम जुड़ चुके हैं। नाभा जेल ब्रेक मामले में भी षड्यंत्रकर्ता ने देहरादून में पनाह ली थी। इसके अलावा पंजाब के कई गैंगस्टरों और इनामी बदमाशों को दून व अन्य शहरों से उत्तराखंड एसटीएफ व कई जिलों की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।