फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Very Heavy rainfall Alert in three districts

Weather Update Today: अलर्ट के बाद देहरादून में झमाझम बारिश, ऋषिकेश-गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद

Tue, 18 Aug 2020 06:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Very Heavy rainfall Alert in three districts
मौसम अपडेट - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के तीन जिलों में आज मंगलवार को कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं, देर शाम देहरादून में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने संबंधित जिलों में एहतियाती सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है। अगले तीन दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे अभ भी बंद

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नागणी के समीप दो दिन बाद भी नहीं खुल पाया। हाईवे बंद होने से हाईवे के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी है। छोटे वाहनों को खाड़ी से वाया गजा होते हुए चंबा डायवर्ट किया गया, जबकि ऋषिकेश से सामान लेकर आए दर्जनों ट्रक जाम में ही फंसे रहे। ऑल वेदर के मलबे से चंबा और रानीचौरी की मेन पंपिंग लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन मंगलवार तक हाईवे खोले जाने की बात कही।

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे नागणी के निकट पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था। तब से मलबा हटाने का काम शुरू है लेकिन लगातार बोल्डर आने से मलबा हटाने का काम बाधित होता रहा। बहीं, चमोली जिले में 20 संपर्क मोटर मार्ग मलबा और भूस्खलन होने से बंद हैं। बदरीनाथ हाईवे भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed