फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather forecast today update in Uttarakhand: Rainfall Yellow Alert in Four district

Weather Update Today: देहरादून समेत प्रदेश के चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

Mon, 24 Aug 2020 03:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Aug 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast today update in Uttarakhand: Rainfall Yellow Alert in Four district
- फोटो : फाइल फोटो

मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून सहित प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। कहीं भी अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध, ब्यासी मार्ग पर जेसीबी-पोकलैंड मशीन खाई में गिरी, तीन की मौत
विज्ञापन


रविवार को सुबह से धूप खिलने से मौसम में गर्माहट देखने को मिली। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
 
राजधानी में रविवार को जहां दिनभर धूप रही। वहीं, शाम को बारिश हुई। जिसके चलते देहराखास में पुश्ता गिर गया। हालांकि उससे कोई नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ देर हुई बारिश से मौसम शानदार हो गया। वहीं, नगर निगम आपदा कंट्रोल रूम में केवल एक ही शिकायत आई।

कुमाऊं के तीन जिलों में हुई सामान्य से कम बारिश

मानसून सीजन का कुमाऊं में मिलाजुला असर है। अभी तक यहां के तीन जिलों में सामान्य से कम तो बाकी के तीन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार कुमाऊं में सबसे ज्यादा बारिश बागेश्वर जनपद में हुई है।

यहां अभी तक 1,693 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 179 फीसदी अधिक है। जबकि यहां अभी तक सामान्य तौर पर 607.6 मिमी बारिश होती है। पिथौरागढ़ जनपद में 1,328 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है। ऊधमसिंह नगर जिले में 858 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। कृषि क्षेत्र होने के चलते ऊधमसिंह नगर के लिए यह अच्छी खबर है।

कम बारिश वाले जिलों में अल्मोड़ा जनपद सबसे ऊपर है। यहां 490 मिमी ही बारिश हुई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है। जबकि यहां अभी तक 607 मिमी तक बारिश हो जाती है। चंपावत में कम बारिश को लेकर चिंताजनक स्थिति है। यहां सामान्य से 44 फीसदी कम 525 मिमी ही बारिश हुई है। यह आंकड़ा काफी कम है। यहां अभी सीजन की करीब आधी बारिश ही हुई है। 

नैनीताल जिले में हालात न तो ज्यादा अच्छे और न ही ज्यादा चिंताजनक हैं। यहां सामान्य से 23 फीसदी कम 771 मिमी बारिश हुई है, जबकि अभी तक 1000 मिमी बारिश हो जाती थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक माह और मानसून की बारिश होती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed