फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand weather today update news in hindi : chardham yatra hoghway update, jcb and poke land fell in ditch three died

बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध, ब्यासी मार्ग पर जेसीबी-पोकलैंड मशीन खाई में गिरी, तीन की मौत

Mon, 24 Aug 2020 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Aug 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather today update news in hindi : chardham yatra hoghway update, jcb and poke land fell in ditch three died
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते राज्य की अन्य मार्गों के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे नरेंद्र नगर के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद पड़ा है। यमुनोत्री हाईवे कुथनौर के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है।
विज्ञापन


Weather Update Today: देहरादून समेत प्रदेश के चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा मार्ग में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे खुला हुआ है। यात्रा सुचारू है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे गौचर आईटीबीपी कैंप के बाद बंद है। अन्य जगहों पर हाईवे सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यासी मार्ग पर जेसीबी-पोकलैंड मशीन खाई में गिरी, तीन की मौत

सोमवार को तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर टिहरी के कौडियाला में ब्यासी मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा आने से एक जेसीबी व पोकलैंड मशीन खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
 

जेसीबी व पोकलैंड खाई में गिरी,  तीन की मौत

आज प्रातः लगभग 3:15 बजे बजे कौडियाला के करीब भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी व पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित तीन मजदूर खाई में गिर गए।

ये मजदूर कार्य समाप्त कर वापस आ रहे थे, अचानक से लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। सूचना पर  एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम टीम तत्काल मय उपकरण मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

हादसे में जेसीबी ऑपरेटर प्रभात व राजेश, पोकलैंड चालक संजीव की मृत्यु हो गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed