फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: uttarakhand government will collect information from Doppler radar

उत्तराखंड : मौसम की सटीक जानकारी के लिए डॉप्लर रडार की सूचना जुटाएगी सरकार 

Fri, 14 May 2021 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 09:49 AM IST
सार

सतपाल महाराज ने निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून को पत्र लिखकर निर्देशित करते हुए कहा कि रडारों की क्रियाशीलता से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: uttarakhand government will collect information from Doppler radar
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बीते कुछ दिन पहले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग और बुधवार को कैंची धाम में बादल फटने की घटना पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि बादल फटने जैसी घटनाओं को देखते हुए प्रतीत होता है कि उक्त रडार क्रियाशील नहीं है। उन्होंने निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून को पत्र लिखकर निर्देशित करते हुए कहा कि रडारों की क्रियाशीलता से अवगत कराना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में लगाए गए डॉप्लर रडार की इन घटना की सूचना और संबंधित विभाग की सूचना को संकलन करके व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की ओर से कार्य किया जाएगा। जिससे प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन


बादल फटने की घटना पर दुख जताते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैंची धाम के घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम राहत बचाव का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का संकल्प है कि आपदा से प्रभावित लोगों को कम से कम समय में राहत पहुंचाए जाए। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रेस्क्यू टीम को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिससे राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून व आसपास झमाझम हुई बारिश

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से गुरुवार राजधानी दून से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में कई इलाकों में बारिश के साथ ही हल्की बर्फबारी भी हुई। देहरादून व आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज दिन में दो बार बदला। दो बार काले घने बादल छाए और झमाझम बारिश भी हुईं।

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडरस्टॉर्म्स विधियों के सक्रिय होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।


गुरुवार को राजधानी दून में दिन में दो बार आसमान में काले बादल आए और झमाझम बारिश की। दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। शुक्रवार को दून में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed