{"_id":"6005105e8ebc3e33de66c437","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-news-fog-expected-in-state-plains-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today : आज छाए रह सकते हैं आंशिक बादल, कोहरा छाने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today : आज छाए रह सकते हैं आंशिक बादल, कोहरा छाने के आसार
Mon, 18 Jan 2021 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
कोहरा छाने के आसार
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून शहर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी खिली रह सकती है। वहीं, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मैदानी इलाकों में अगले दो दिन घना कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं रविवार रात घने कोहरे के आगोश में रहने के बाद आज सोमवार को राजधानी देहरादून में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है।
हरिद्वार दिनभर चली शीतलहर से बढ़ी ठंड
अधिकतम तापमान एक ही दिन में पांच और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरने के साथ ही शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छूट पड़ी। आज भी कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री बढ़ोत्तरी हो गई थी।
विज्ञापन
इसमें न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया था। इससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हुई थी, लेकिन रविवार को अचानक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। तापमान एक साथ पांच डिग्री लुड़ककर 16 पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी गिरकर 3 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
वहीं शीतलहर के चलने से लोगों को अधिक गर्म कपड़ों का प्रयोग करना पड़ा। वहीं, अपने कामों से जल्द ही घरों को लौट गए। रितु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया सोमवार को कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम का तापमान और भी गिर सकता है।