{"_id":"6770545ad3c4217ea406c314","slug":"weather-due-to-rain-mercury-dropped-by-six-degrees-for-the-second-day-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : बारिश से दूसरे दिन भी छह डिग्री गिरा पारा, होती रही ठिठुरन; आज से तीन दिन साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : बारिश से दूसरे दिन भी छह डिग्री गिरा पारा, होती रही ठिठुरन; आज से तीन दिन साफ रहेगा मौसम
Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:12 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज (रविवार) से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 29 दिसंबर को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
नीती घाटी में जमे झरने
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। देहरादून में दूसरे दिन शनिवार को भी सामान्य तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते दिनभर ठिठुरन रही। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में देहरादून में 10.2 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे अधिक बारिश नई टिहरी में 23.2 एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन
यही वजह रही कि यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री की कमी के साथ 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज (रविवार) से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 29 दिसंबर को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
टिहरी के कोटी में सबसे अधिक बारिश
बीते 24 घंटाें के आंकड़ों पर नजर डालें तो टिहरी जिले के कोटी इलाके में सबसे अधिक 83 एमएम बारिश हुई। धनोल्टी में 41 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रायवाला में 18.5, नरेंद्र नगर में 17, ऋषिकेश में 15.5, मुक्तेश्वर में 14.5 और नैनीताल में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
- देहरादून 14.4 11.4
- पंतनगर 19.5 12.4
- मुक्तेश्वर 6.9 2.0
- नई टिहरी 6.3 3.2