फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather department high alert uttarakhand for two days

सोमवार को धूप खिली, लेकिन 24 घंटे बाद इन जगहों पर बर्बादी मचाएगी तेज आंधी, हाई अलर्ट जारी

Mon, 04 Jun 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 04 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
weather department high alert uttarakhand for two days

24 घंटे बाद मौसम इन जगहों पर फिर से तेज आंधी कहर मचा सकती है। इस संबंध में मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप निकल आई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर पांच और छह जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंधी की संभावना जताई है।

अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है। आंधी की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। 

विज्ञापन

सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल हुआ

weather department high alert uttarakhand for two days
cloud
शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली थी। रविवार को सुबह चटख धूप खिली थी। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया।

बावजूद इसके उमस और गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed