फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather department cold waves alert for uttarakhand.

उत्तराखंडः बढ़ी ठिठुरन, 72 घंटे शीतलहर की चेतावनी

Thu, 24 Dec 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Dec 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
weather department cold waves alert for uttarakhand.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में आगामी 72 घंटे शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा लेकिन, कोहरा और पाला लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही।

विज्ञापन


प्रदेशभर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में दोपहर तक धूप खिलने के बाद बादल आने और हल्की हवाएं चलने से शाम को ठिठुरन बढ़ गई। सुबह को 8:30 बजे तापमान 6.6 डिग्री था जो कि दिन में केवल 18.3 डिग्री तक ही चढ़ पाया।
विज्ञापन


शाम को दोबारा तापमान नीचे आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ जाएगी। उन्होंने चेतावनी जारी की है कि आगामी 72 घंटे प्रदेशभर में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। रात को पाला पड़ने पर तापमान पांच डिग्री से नीचे भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान पर ठंड का असर
सुबह 8:30 बजे : 6.6 डिग्री
सुबह 11:30 बजे : 14.6 डिग्री
दोपहर 2:30 बजे : 17.2 डिग्री
शाम 5:30 बजे : 14 डिग्री

डॉक्टरों की सलाह, ठंड से बचें

weather department cold waves alert for uttarakhand.

डॉक्टरों का कहना है कि यह ठंड खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। इसलिए सबसे पहले उन्हें ठंड से बचाना जरूरी है।

‘बच्चों के लिए ठंड तो गर्मी से भी ज्यादा खतरनाक होती है। बच्चों में सर्दी, जुखाम, बुखार और छाती में जकड़न का डर रहता है। बच्चों को जब धूप हो तो ही बाहर निकालें। बच्चों को तीन-चार लेयर में कपड़े और हाथ-पैर में दास्ताने, मौजे जरूर पहनाएं। आजकल छोटे बच्चों को नहलाने के बजाए सिर्फ गर्म पानी से पोंछ लें। नवजात को मां अपने सीने से लगाकर सोए। ताकि मां की गर्मी भी नवजात को मिल सके। छह महीने से बड़े बच्चों को ठंड में गर्म पानी, दाल का पानी, सूप खूब पिलाएं।’
- डॉ. जेपी देवशाली, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, जिला महिला अस्पताल

‘ठंड में थोड़ा भी इंफेक्शन से निमोनिया होने की आशंका रहती है। धूम्रपान करने वाले लोगों के अलावा अस्थमा और सांस के मरीजों को खतरा बढ़ जाता है। ठंड से खून का थक्का जमने से हार्ट अटैक का भी डर रहता है। इसलिए व्यक्ति को ठंड से बचाना जरूरी है। ठंड में मार्निंग वॉक करना बहुत जरूरी हो तो पूरी तरह पैक होकर निकले।’
- डॉ. योगेश ढांढ, सीनियर फिजिशियन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed