{"_id":"5cb1f14bbdec22146453873f","slug":"weather-department-alert-uttarakhand-for-14-april-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः आज चार जिलों में हल्की बारिश के आसार, इस दिन ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः आज चार जिलों में हल्की बारिश के आसार, इस दिन ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी
Sun, 14 Apr 2019 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
राज्य के चार जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। हालांकि अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
16 अप्रैल से अगले 48 घंटों के दौरान भारी ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने के अनुमान को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्के बादल छाये रह सकते हैं।
विज्ञापन
16 अप्रैल को दोपहर बाद से अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ओले गिरने और 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
