फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather department alert for uttarakhand

शुक्रवार को कोहराम मचाने के बाद शनिवार सुबह फिर खराब हुआ मौसम, तापमान गिरा

Sat, 02 Jun 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Jun 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
weather department alert for uttarakhand
cloud

शुक्रवार की शाम उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कोहराम मचाने के बाद शनिवार की सुबह राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसम खराब रहा। कल की बारिश से गर्मी गायब हो गई और मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। वहीं शुक्रवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि कल हुई बारिश से गिरे तापमान से लोगों ने राहत महसूस की। ठंडी हवाओं ने वीकेंड पर देहरादून पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिला दिए।
विज्ञापन


चमोली जिले में मौसम सामान्य रहा। बदरीनाथ और हेमकुंड धाम की यात्रा भी सुचारू है। केदारनाथ यात्रा भी सुचारू है। घाटी में सुबह से बादल छाए हैं। वहीं थराली का डुंगरी कोलपुड़ी मोटर मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया। यहां अतिवृष्टि से गोपाल राम की 10 बकरियां मलबे के साथ बह गईं। जसपाल राम और 2 अन्य काश्तकारों के घोड़े खच्चर भी मलबे में दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के दौरान तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

weather department alert for uttarakhand
storm in uttarakhand
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके तहत कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। खराब मौसम में लोगों को बचकर रहने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं। राजधानी सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश-आंधी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में प्रदेश में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed