{"_id":"2cccdb5eaa5969bc913bc679f81187c4","slug":"weather-cool-due-to-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में उमस के बाद शाम को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में उमस के बाद शाम को मिली राहत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में सुबह से खिली धूप और उमस के बीच दिनभर लोग परेशान रहे। शाम को पांच बजे के बाद अचानक आई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। दिन में अधिकतम पारा तीन डिग्री चढ़ गया, जो बारिश के बाद करीब पांच डिग्री गिर गया।
विज्ञापन
शहर में सुबह से धूप खिली रही। कुछ घंटे बाद बादलों ने दस्तक दी। बावजूद इसके उमस और गर्मी की वजह से पारा तीन डिग्री चढ़ गया। मंगलवार को जहां अधिकतम पारा 30 डिग्री था, वह बुधवार को चढ़कर 33.2 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को अचानक आई बारिश ने राहत दी।
विज्ञापन
पारे में भी करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। देर शाम तक बारिश और बूंदाबांदी जारी थी। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को भी राजधानी में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन