फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather change warning in uttarakhand

इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत

Sat, 06 Jan 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
weather change warning in uttarakhand
demo pic

हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच राहत की खबर है। इस दिन से मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे सर्द हवाओं से राहत मिल सकेगी। पहाड़ों की रानी मसूरी और राजधानी देहरादून में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन


रात को मसूरी में जहां तापमान माइनस तीन डिग्री तक पहुंच गया, वहीं दून में पारा पांच डिग्री तक गिर गया। तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ने लगी है। विशेषकर सुबह, शाम और रात को ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार नौ जनवरी के बाद लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। इसके चलते सुबह के समय मौसम में काफी ठंडक रही। हालांकि उसके बाद दिनभर धूप खिली रहने से लोगों को खासी राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस में पहुच रहा पारा

weather change warning in uttarakhand
demo pic

शाम के समय फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई। कुछ इलाकों में सर्द हवाएं भी चली, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मसूरी में रात को तापमान माइनस तीन डिग्री तक पहुंच गया। यहां दिन में भी तापमान छह डिग्री के आस-पास ही रिकॉर्ड किया गया। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल ऊधमसिंह नगर में कोल्ड डे कंडिशन (सामान्य से कम तापमान) चल रही है। किसी भी इलाके में फिलहाल शीतलहर जैसे हालात नहीं हैं। मुक्तेश्वर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल नौ जनवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

तापमान-
अधिकतम-17
न्यूनतम-5

सूर्योदय- सुबह 7.31 बजे
सूर्यास्त- शाम 5.16 बजे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed