{"_id":"5aca4c404f1c1b536b8b4622","slug":"weather-change-in-uttarakhand-rain-in-seven-place-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः इन सात जगहों में हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः इन सात जगहों में हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सात जिलों में सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ जिलों में तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।
रविवार सुबह राजधानी दून समेत कई स्थानों पर कुछ-कुछ देर रुककर बारिश हुई। हालांकि उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही। हालांकि दिन में बादल भी छाए रहे, जिसके चलते धूप का असर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान काले बादलों से घिर गया। शाम तक कुछ-कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बूदां-बांदी होती रही।

ओलावृष्टि का भी अनुमान
बारिश
- फोटो : demo pic
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को भी राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विभाग ने दून, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में तेज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विभाग ने दून, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में तेज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 10 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।