{"_id":"5751442c4f1c1b802f10954a","slug":"weather-change-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश में भीगा दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश में भीगा दून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
एक बार फिर शुक्रवार को दोपहर बाद राजधानी देहरादून के मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद रुक-रुक कर बरसात हुई। जिससे मौसम में ठंडक का अहसास किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छह जून तक हल्की बूंदा-बांदी जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। वहीं, राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार छह जून तक राज्य के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बेहद हल्के बादल और बूंदा-बांदी की संभावना है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की फुहार पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन