{"_id":"b33a87263bc5c7b0c52cdf9f67baa33e","slug":"weather-become-hot-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, पांच डिग्री उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, पांच डिग्री उछला पारा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को देहरादून के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आंखों को भी परेशानी
चुभने वाली धूप ने लोगों का घर से निकलना मुहाल किए रखा। जो निकले, वह भी छाते को सिर पर तान, मुंह को कपड़े से ढककर। देर शाम राजधानी में अंधड़ चला। धूल के असर से आंखों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शुक्रवार को भी मौसम का यही रंग रह सकता है। राजधानी में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 81, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 23 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को तापमान हल्का-सा उछाल ले सकता है। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पहाड़ों पर अलबत्ता शुक्रवार को बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बेहद हल्की बूंदाबांदी रह सकती है।
आंशिक रूप से छा सकते हैं बादल
खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में असर दिख सकता है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम सूखा रहेगा। दून में शाम को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन