{"_id":"570679e34f1c1bea1ac81116","slug":"watsapp-use-to-remove-traffic-prblem-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के ट्रैफिक की मुश्किल खत्म करने में मददगार बनेगा वॉट्सएप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के ट्रैफिक की मुश्किल खत्म करने में मददगार बनेगा वॉट्सएप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
वॉट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून शहर में ट्रैफिक की दिक्कत को समाप्त करने में अब वॉट्सएप मददगार होने वाला है। डीएम रविनाथ रमन ने एसपी ट्रैफिक को यातायात में बाधक चीजों का फोटो लेकर वाट्सएप पर संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने विभागों को भी कहा है कि तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीएम ने कैंप कार्यालय में सड़क, पानी, बिजली से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में तय तिथि 15 मई 2016 तक बल्लीवाला और 15 जून तक बल्लुपुर और आईएसबीटी फ्लाई ओवर का निर्माण हर हालत में पूरा कर लें।
विज्ञापन
इसके साथ ही विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को शहर में चल रहे निर्माण कार्यों से निकलने वाले मलबे को वहां से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वहीं अनुपयोगी बीएसएनएल के खंभों को हटाने और केबिल तारों को जब्त करने के लिए सघन अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
लोडिंग पर नजर रखने के निर्देश
एडीबी और जल निगम से संपर्क मार्गों में सीवर लाइन का कार्य पूर्ण होते ही सड़कों को आम जन के लिए चलने के लिए दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक डीएस गुंज्याल को कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को वाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर यातायात में बाधा पहुंचा रहे बिंदुओं से अवगत कराएं।
वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर लोडिंग पर भी नजर रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने संभावित सूखे की स्थिति में नियमित पेयजल व्यवस्था बनाये रखने के लिए ठोस कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) प्रताप शाह, अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।