फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water shortage in dehradun city.

भरी बरसात में राजधानी दून में पड़ा 'सूखा'

Fri, 31 Jul 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Jul 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
water shortage in dehradun city.

देहरादून में नेशविला क्षेत्र स्थित चौधरी बिहारी मार्ग के नौ परिवारों को एक साल से पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


दर्जनभर से ज्यादा बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल पाई है। बार-बार शिकायत कर करके आजिज आ चुके क्षेत्रवासी अब उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी में हैं। परेशानी से जूझ रहे ये सभी लोग सेवानिवृत्त हैं और आराम के इस समय में उनका पूरा समय पानी भरने में ही गुजर रहा है।

चौधरी बिहारी मार्ग के नौ लोग इस बात से आश्चर्य में हैं कि जब क्षेत्र में सभी लोगों को पानी मिल रहा है तो उनके घर पानी क्यों नहीं आ रहा है? एक साल से लोग विभाग में शिकायत करने के साथ ही प्राइवेट टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकतर दिन जल संस्थान में शिकायत करने में गुजरते हैं। क्षेत्रवासी जहां इस बात से परेशान हैं कि लगातार शिकायतों के बावजूद भी विभाग की ओर से उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। हर ओर से निराश होने के बाद सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी महेंद्र ढौंडियाल ने गुरुवार को ‘अमर उजाला’ कार्यालय मेल भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अमर उजाला रिपोर्टर नलिनी गुसाईं मौके पर पहुंची और लोगों की परेशानी को समझा। उन सेवानिवृत्तजनों की पानी न आने से बड़ी पीड़ा यह है कि जल संस्थान के अधिकारी उनकी सुन ही नहीं रहे हैं। उनकी तकलीफ उनके ही शब्दों में पेश है...


जल संस्थान में एक साल में 15 बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एक-दो दिनों में हम लोग उपभोक्ता फोरम जा रहे हैं।
- आरएस विलियम्स, सेवानिवृत्त कर्नल

पानी का बिल तो लगातार बढ़कर आ रहा है, लेकिन पानी एक दिन भी नहीं मिल रहा है। अब इन सभी बिलों को लेकर उपभोक्ता फोरम में पहुंचेंगे।
- पॉल युसूफ , रिटायर्ड, यूपी रोडवेज

दस दिनों में एक टैंकर मंगाते हैं। इन टैंकरों से ही गुजारा करना है तो फिर विभाग से पानी का कनेक्शन लेने का भला क्या फायदा है।
- महेंद्र ढौंडियाल, रिटायर्ड, एयरफोर्स कर्मी

कुछ घरों में ढलान की वजह से पानी की दिक्कत है। मेरा घर तो ढलान पर भी नहीं पड़ता, फिर मेरे घर पर क्यों पानी नहीं आ रहा है।
- रंजीत टींकू, रिटायर्ड, एक्सपोर्ट हाउस

 टैंकरों से नहाने, बर्तन धोने आदि के लिए पानी जमा कर लेते हैं। पीने के लिए खरीदकर पानी (कैन) का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- एमएम काला, रिटायर्ड, मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा

ऐसा नहीं है कि चौधरी बिहारी मार्ग में पानी बिल्कुल नहीं आता है। पानी आता है लेकिन कम। शिकायत हमें मिली है। इसकी वजह यह है कि पुरानी लाइन पर कनेक्शनों का भार बढ़ गया है। ऐसे में इस क्षेत्र में लिए एक नई पाइप लाइन स्वीकृत कराई गई है। जिसे जल्द बिछा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों की पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।
- एसके जैन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

यहां दर्ज कराएं समस्या
आप भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो अमर उजाला को समस्या की जानकारी देकर इसे प्रमुखता से जिम्मेदारों के
सामने रख सकते हैं। पानी संबंधित किसी भी परेशानी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें।

मोबाइल नंबर - 8954886251
आप हमें ईमेल पर भी समस्या बता सकते हैं।
nailinig@ddn.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed