{"_id":"172a1d9ff43daeb2fdd05785b294f841","slug":"water-shortage-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत पर बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत पर बिफरे लोग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 25 Feb 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान कारगी क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के पित्थूवाला जोन कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यालय में धरना दिया
उन्होंने क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाने और नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की। ईई की गैरमौजूदगी में लोगों ने एक घंटे तक कार्यालय में धरना दिया।
सोमवार को लोक नवचेतना समिति संग कारगी क्षेत्र के लोग जल संस्थान के पित्थूवाला कार्यालय पहुंचे। समिति के महासचिव एलपी थपलियाल ने कहा कि पिछले साल भी क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते टैंकर मंगवाने पड़े थे।
विभाग क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए जमीन न होने की बात कह रहा है, जबकि पूर्व में मेयर जमीन देने की बात कह चुके हैं। कहा कि जल्द ट्यूबवेल लगाकर नई लाइन न बिछाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
मांग पर अड़े रहे
इससे पहले लोग जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसएल जुयाल को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एक घंटे तक धरना भी दिया। उनकी अनुपस्थिति में सहायक अभियंता से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शारदा, रजनी रावत, भूमा बधानी, उर्मिला सजवाण, कुंदन लाल, केशवानंद, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।