फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water problem in dehradun

बिजली की आंख मिचौली से पानी के पसीने छूटे

Sat, 14 Jun 2014 12:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Jun 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
water problem in dehradun

देहरादून में सुबह के बिजली कट ने लोगों को शुक्रवार पानी के लिए भी तरसा दिया। सुबह करीब सात बजे गुल हुई बिजली के चलते शहर के कई इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिल सका। पानी बाधित होने के साथ कई जगह लो वोल्टेज ने भी लोगों को खूब रुलाया।

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे नेहरू कालोनी, रिस्पना नगर, ओल्ड नेहरू कालोनी, रिंग रोड, दीपनगर आदि क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। पानी आपूर्ति का वक्त होने से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


आधा घंटे बिजली गायब होने से लोगों को पूरा पानी भी नहीं मिला। इसके बाद दिन भर बिजली की आंखमिचौली चलती रही।

इसी तरह ईसी रोड, देहराखास, टर्नर रोड, माजरा, शक्ति विहार, जीएमएस रोड, आराघर, ईस्ट पटेलनगर, पटेलनगर इंडस्ट्रीयल एरिया, झाझरा, सेलाकुई, प्रेमनगर में लोग कटौती झेलते रहे। नवादा, मोहकमपुर, हर्रावाला, बालावाला, इंदरपुर, केदारपुरम आदि में भी एक से डेढ़ घंटे तक कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट रोकने को दिल्ली से खरीदी बिजली
ऊर्जा निगम के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के जल विद्युत गृहों से 16.89 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली मिली, जबकि मांग 39.62 एमयू रही। राज्य के केंद्रीय विद्युत गृहों, निजी विद्युत गृहों और दूसरे स्रोतों को मिलाकर 36.44 एमयू उपलब्ध हुई। ऊर्जा निगम प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि मनेरी भाली द्वितीय से पूरा उत्पादन मिलने के बाद लो वोल्टेज की दिक्कत दूर हो जाएगी। कटौती रोकने के मकसद से ऊर्जा निगम ने 14 जून के लिए टेंडर से अतिरिक्त 4.5 एमयू बिजली दिल्ली से खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed