फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water preservation schemes.

मानसून आ गया पर अभी तक नजर नहीं आए गड्ढे

Thu, 16 Jun 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Jun 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
water preservation schemes.
देहरादून में बारिश - फोटो : अमरउजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत की फ्लैगशिप योजनाओं में सबसे अहम वर्षा जल संरक्षण के लिए अभी गड्ढे नहीं खुद पाए हैं। मानसून से पहले वन क्षेत्रों में गड्ढों, ट्रेंच के अलावा एक हजार जलाशय बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक जलाशयों के लिए कितने गड्ढे खोदे गए रिपोर्ट शासन को नहीं मिली है। मानसून की आहट मिलने के बाद शासन ने विभाग से ब्यौरा तलब करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मृदा और वर्षा जल संरक्षण के लिए वर्ष 2015-16 में कैंपा की मद से विभाग को 11 करोड़, 88 लाख, 95 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। इसमें से नौ करोड़, 51 लाख, 20 हजार जारी कर दिए गए थे। इसमें चेक डैम, ट्रैंच आदि के लिए पांच करोड़, 69 लाख रुपये दिए गए, जल कुंडों, चाल-खाल आदि के लिए दो करोड़ दो लाख और जलस्रोतों को दुरुस्त करने व संरक्षण के लिए नौ करोड़, 51 लाख रुपए कैंपा मद से आवंटित किए गए।
विज्ञापन


अभी सर्वे रिपोर्ट तक नहीं
वर्षा जल संचयन के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों की प्रगति बहुत सुस्त है। हालत यह है कि अभी तक इन कार्यों की सर्वे रिपोर्ट तक नहीं आई है। वन प्रभाग ने अपने प्रस्तावों के लिहाज से लक्ष्य पूरा नहीं किया। वर्षा जल संचयन मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षा जल संचयन के अलावा एक हजार जलाशय जंगल की आग और वन्य जीवों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना विभाग ने बनाई थी। उधर, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मौके पर जाकर कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करें। समय सीमा के अंदर जलाशय बनाने का कार्य पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed