फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water is not available for irrigation in Jadwala Kheda. The

Dehradun News: सूख रही फसल, फट रहा किसानों का कलेजा

Tue, 10 Oct 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water is not available for irrigation in Jadwala Kheda. The
Iअमलावा नदी के उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हुई थी नहरI
विज्ञापन




जडवाला खेड़े में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। फसल सूख रही है। चिंता से किसानों का कलेजा फट रहा है। किसान नई फसल के लिए बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। बारिश में अमलावा नदी के उफान पर आने से जडवाला खेड़ा हाईड्रम योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षेत्र के करीब 50 काश्तकार लगातार लघु सिंचाई विभाग से सिंचाई नहर की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

अमलावा नदी से जडवाला खेड़ा हाईड्रम योजना जुड़ी है। नहर से करीब 50 बीघा कृषि भूमि सिंचित होती है। पानुवा, मलेथा, अलसी चामडी आदि गांवों के 30 बड़े और 20 छोटे किसान खेतों में सिंचाई के लिए नहर के पानी पर ही निर्भर हैं। किसान आलू, प्याज, टमाटर, मूली, मटर, गोभी, हरा धनिया, धान, गेंहू, अदरक, सहित कई तरह की नगदी फसल और व मोटा अनाज उगाते हैं।
विज्ञापन




पिछले साल अमलावा नदी के रौद्र रूप धारण करने के बाद सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंचाई विभाग ने नहर की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति को सुचारू कर दिया था, लेकिन मानसून में एक बार फिर नहर का हेड क्षतिग्रस्त हो गया। अब नहर में पानी नहीं चढ़ने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। अदरक का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। किसान पानी न मिलने के चलते मटर और लहसुन की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iवर्जन
I

I
I

Iबारिश के दौरान नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से मरम्मत नहीं हुई है। खेतों में खड़ी फसल सिंचाई न होने से सूख रही है। नई फसल की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। नहर समय से ठीक नहीं कराया गया तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
I

I
I

Iराजेश राठौर, किसान
I

I
I

I
I

Iसिंचाई के अभाव में फसल पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ेगा। नहर को ठीक करना बहुत जरूरी है। यदि समय से नहर की मरम्मत नहीं की गई तो किसानों पर संकट आ जाएगा।

I

I
I

Iअर्जुन सिंह, किसान
I

I
I

I
I

Iकिसान खेती के लिए पूरी तरह सिंचाई पर निर्भर है। फसल सूख रही है। नई फसल की बुवाई के लिए पानी जरूरत होगी। सिंचाई विभाग को परेशानी को समझते हुए जल्द नहर की मरम्मत करवानी चाहिए।
I

Iभूपाल सिंह, किसानI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed