{"_id":"5d5079828ebc3e6d0a3e0856","slug":"water-enter-in-weekly-market-vikas-nagar-news-drn316117581","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठ बाजार में घुसा खाले का पानी, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठ बाजार में घुसा खाले का पानी, मची अफरातफरी
विज्ञापन
सहसपुर पौंधई खाले के उफान पर आने के बाद अनाज की बोरी को पीठ पर लादकर खाले को पार करता दुकानदार।
- फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। ग्राम पंचायत सहसपुर में पौंधई खाला के पास लगने वाले पीठ बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब खाले का पानी एकाएक उफान पर आ गया। कुछ ही देर में पानी ने पीठ बाजार में लगने वाली दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दुकानों में रखा राशन पूरी तरह से खराब हो गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
हालांकि, करीब दो घंटे के बाद खाले में पानी का जल स्तर कम हो गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। पानी आने के कारण रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा पीठ बाजार में कम भीड़ देखी गई। दुकानदारों ने भी दुुकान नहीं लगाने में ही अपनी भलाई समझी। जानकारी के अनुसार प्रत्येक सप्ताह रविवार को सहसपुर में पौंधई खाले में पीठ बाजार लगता है। ऐसे में रविवार दोपहर को दुकानदार पीठ बाजार में अपनी दुकानें लगा रहे थे। कुछ लोग भी खरीदारी के लिए आए हुए थे, कि तभी दोपहर करीब एक बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद पीठ बाजार में पानी बहकर आने लगा, जिसने कुछ ही देर में पीठ बाजार की सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इससे दुकानों में रखा राशन और सब्जियां खराब हो गईं। लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग यहां-वहां भागने लगे। दुकानदार भी अपनी दुकानों को समेटने में लग गए। पूर्व प्रधान सुंदर थापा ने कहा कि हर साल लाखों रुपये में पीठ बाजार की नीलामी होती है। इसके बावजूद यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जाते। शासन-प्रशासन को बरसात के दिनों में पीठ बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करना चाहिए। वहीं, मामले में संपर्क करने पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने फोन नहीं उठाया।

सहसपुर पौंधई खाले के उफान पर आने के बाद पानी को देखते लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन