फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   waste to energy plan will establish in roorkee

रुड़की में स्थापित होगा ‘वेस्ट टू एनर्जी’ प्लांट

Sun, 04 Sep 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Sep 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
waste to energy plan will establish in roorkee
- फोटो : file photo

रुड़की शहर में कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट को लगाने को लेकर काफी हद तक रास्ता साफ हो गया है। 1800 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ के लिए  केंद्रीय पर्यावरण एवं शहरी विकास मंत्रालय ने योजना को मंजूरी दे दी है। प्लांट से पैदा होने वाली बिजली को सरकार खरीदकर उपभोक्ताओं को बेचेगी।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत रुड़की शहर में कूड़े से बिजली बनाने वाले प्लांट को लगाया जाना है। प्लांट लगाने की जिम्मेदारी जर्मन कंपनी को सौंपी गई थी। लेकिन, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अनुमति नहीं मिलने की वजह से योजना लटकी हुई थी।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार ने योजना को मंजूरी दे दी है। सिडकुल महाप्रबंधक एसएस सेमवाल ने बताया कि ‘वेस्ट टू एनर्जी’ प्लांट की स्थापना को लेकर सिडकुल और रुड़की नगर निगम के बीच समझौता भी हो चुका है। नगर निगम प्लांट के लिए दस बीघा जमीन मुहैया कराने पर राजी हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अल्ट्रा हाई टेंपरेचर गेसीफिकेशन हाइड्रोलिसिस’ तकनीक पर आधारित प्लांट से एक दिन में 43 मेगावाट बिजली पैदा होगी। जबकि प्लांट में एक दिन में 550 मीट्रिक टन कूड़े का शोधन किया जाएगा।


दिलचस्प पहलू यह भी है कि इन महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश और उत्तरकाशी जैसे पांच बड़े शहरों में कूड़े के निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा। इन सभी शहरों से प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा करकट का इस्तेमाल ‘वेस्ट टू एनर्जी’ प्लांट में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed