फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warrant against six and served notice to two

छह के खिलाफ वारंट और दो को कराया नोटिस तामील

Tue, 22 Jun 2021 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Warrant against six and served notice to two
देहरादून। पावर बैंक एप में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक सात मुकदमे दर्ज होने के साथ ही कई शिकायतों पर जांच चल रही है। सोमवार को हुई कार्रवाई में छह आरोपियों के खिलाफ वारंट और दो के खिलाफ नोटिस तामील कराया गया है। एक फरार की जानकारी जुटाई गई। जिसे जल्द उत्तराखंड लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देश की सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई के लिए खास रणनीति के तहत साक्ष्यों को जुटाया है। छोटी से छोटी जानकारी जुटाकर प्रयास किया जा रहा है कि अपराधियों को बचाव का मौका न मिल सके। गठित टीमों ने मुंबई, दिल्ली, तेलंगाना, बंगलूरू, गुजरात व हरियाणा से संपर्क कर कई पहलुओं पर जांच कर गिरफ्तारी के प्रयास किए हैं। बंगलूरू में टीम ने एडव्यू कंपनी के ऑफिस में छापा मारा और चीनी मूल के नागरिकों के बारे में जानकारी जुताई। बंगलूरू में चार, दिल्ली में दो आरोपियों को जल्द वारंट तामील कराकर देहरादून में पेश किया जाएगा। इसके अलावा प्रकाश में आये अन्य दो आरोपी नागाभूषण और सुकन्या पत्नी नागाभूषण को बंगलूरू में नोटिस तामील कराया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस दंपती ने एक फर्जी कंपनी की स्थापना कर ठगी के लगभग 30 करोड़ रुपये अन्य कंपनियों में भेजे। इसके बाद जूनागढ़, गुजरात में दबिश दी गई। इनमें से एक आरोपी मुकेश गोबर भाई चोटानी फरार है। स्थानीय पुलिस से तालमेल स्थापित किया गया है। मुकेश एक फर्जी कंपनी दिव्या मनी फ्रेंको का संचालन कर रहा था। इसमें भी लगभग 50 करोड़ का लेनदेन पाया गया। करोड़ोे का ट्रांजेक्शन होन पर भी बैंक का ध्यान न देना, जबकि ऐसे ट्रांजेक्शन के खिलाफ एसटीआर प्रेषित की जाती है। ऐसी लापरवाही के खिलाफ भी उचित कार्यवाही के लिए वित्तीय आसूचना भारत नई दिल्ली में पत्राचार किया जा रहा है। अभियोगों से संबंधित ऐसे 15 खातों को फ्रिज कराया गया है। एक चीनी आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed