फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warning of protest over the dilapidated state of Kanwali Road.

Dehradun News: कांवली रोड की बदहाली पर आंदोलन की चेतावनी

Wed, 09 Sep 2026 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Warning of protest over the dilapidated state of Kanwali Road.
देहरादून। कांवली रोड पर बढ़ते जाम और सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय निवासियों व व्यापारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक तक सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और लोनिवि निर्माण खंड के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्घटना और आपातकालीन सेवाओं के प्रभावित होने का खतरा बना है। सीपीएम सचिव अनन्त आकाश ने कहा कि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

---
आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग, मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग
देहरादून। चिह्नीकरण से वंचित उत्तराखंड आंदोलनकारियों को चिह्नित किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से पांच दिन के भीतर मुख्यमंत्री से वार्ता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। परिषद ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में वार्ता नहीं हुई तो आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने को मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रमिला रावत, सत्या पोखरियाल, सुभागा फर्स्वाण, कल्पेश्वरी नेगी, पुष्पलता वैश्य, राजदुलारी लोधी, रेखा शर्मा, सुरेश कुमार, गीता देवी, अनन्त आकाश, प्रभात डंडरियाल, विकास रावत, अमित परमार और चिन्तन सकलानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed