फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wanted to marry sister in exchange for borrowing money, hire criminal for murder

उधारी के बदले युवक की बहन से करना चाहता था शादी, मना करने पर दे दी सुपारी 

Mon, 24 Feb 2020 07:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 07:26 PM IST
सार

  • चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया खुलासा, तमंचे और कारतूस बरामद

विज्ञापन
Wanted to marry sister in exchange for borrowing money, hire criminal for murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उधारी की रकम के बदले बहन की शादी से मना करने पर व्यक्ति ने युवक की हत्या की सुपारी दे दी थी। मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर पुलिस ने घर में घुसकर युवक को गोली मारने और मां से मारपीट की घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली में सोमवार को एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी सतेंद्र को पांच फरवरी की रात गोली मारने की घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर सुरेश पाल निवासी ग्राम मिरगपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। उसने बताया कि सतेंद्र के पिता सुुभाष उसके पास मजदूरी करने आते थे। उन्होंने सुरेश से कुछ पैसे ब्याज पर उधार लिए थे। साथ ही इस दौरान अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 हजार रुपये में सुपारी दी

सुरेश ने इसका फायदा उठाया और सुभाष से कहा कि अगर वह अपनी बेटी की शादी उससे कर दे तो वह उधार के पैसे माफ कर देगा। सुभाष के बेटे सतेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर सुरेश ने सतेंद्र को बीच से हटाने के लिए उसकी हत्या का प्लान बनाया। उसने सलमान उर्फ दौलत, फईम और टिंकू उर्फ प्रदीप निवासी राजूपुर, थाना देवबंद जिला सहारनपुर को 35 हजार रुपये में सुपारी दे दी।

पांच फरवरी को सतेंद्र की हत्या के इरादे से तीनों ने घर में घुसकर दो फायर कर दिए और मारपीट कर दी। एक गोली सतेंद्र की बाईं जांघ और एक सीने में लगी। सतेंद्र को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी सुरेश की निशानदेेही पर पुलिस ने रविवार रात गोकलपुर में यात्री टीन शेड से सलमान उर्फ दौलत, फईम और टिंकू उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। 

पुलिस से ध्यान भटकाने को दोबारा करवाया हमला

एसएसपी ने बताया कि शातिर सुरेश पाल ने पुलिस का ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए 21 फरवरी की रात दोबारा हमला करवाया। आरोपी को पता चला था कि सुभाष के परिवार की गांव निवासी गुल्लू से पुरानी रंजिश है। इसलिए उसने सलमान उर्फ दौलत से एक चिट्ठी लिखवाई। उसने लिखवाया कि सुभाष अपनी बेटी को गुल्लू के साथ भेज दे।

अगर नहीं भेजता है तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। इतना नहीं चिट्ठी में ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह को भी जान से मारने की धमकी की बात लिखी। इसके बाद सुरेश ने फईम, सलमान और टिंकू को सुभाष के घर भेजा और दरवाजे पर तीन फायर करवा दिए।

साथ ही चिट्ठी भी घर पर चस्पा कर दी और फरार हो गए। सुरेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा रोज खोल दिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद इनाम देने की भी घोषणा की। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

एसओ रविंद्र शाह, एसआई मनोज कुमार, एसआई अर्जुन कुमार समेत सुंदर, विकास, सोनू कुमार, नूर हसन, नरेश चंद्र, अंजलि और सीआईयू प्रभारी रविंद्र कुमार, देवेंद्र भारती, जाकिर, सुरेश रमोला, नितिन, अशोक, महिपाल, रविंद्र खत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed