फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wanted criminal arrested in uttarakhand.

उत्तराखंड में पुलिस के हत्थे चढ़ा दो राज्यों का इनामी बदमाश

Sat, 19 Nov 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
wanted criminal arrested in uttarakhand.
arrest - फोटो : demo

उत्तराखंड व यूपी पुलिस का ईनामी बदमाश श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश हत्या के दो मुकदमों में फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस की सफलता पर एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान डांग बैंड के समीप शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली।

विज्ञापन


युवक से चाकू बरामद होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरविंद पुत्र प्रेमलाल निवासी उतरों (पोखरी) जिला चमोली निवासी बताया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अरविंद का रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि इसके खिलाफ यूपी के बागपत कोतवाली व जोशीमठ राजस्व पुलिस में हत्या के दो मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन


इन दोनों मामलों अरविंद फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार अरविंद ने वर्ष 2008 में अपने भाई संदीप व बहनोई ओमवीर के साथ बहिन के ससुर की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ वर्ष से टीएसडीसी पीपलकोटी में कर रहा था काम

wanted criminal arrested in uttarakhand.
अरेस्ट

इसी तरह वर्ष 2009 में जोशीमठ राजस्व क्षेत्र में भी इन तीनों पर हत्या का मुकद्मा दर्ज है, जिसे बाद में रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। बागपत पुलिस ने अरविंद पर एक हजार व जोशीमठ पुलिस ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस  की इस सफलता पर एसएसपी नवेदिता कुकरेती ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

अरविंद ने बताया कि वह करीब डेढ वर्ष से पीपल कोटी टीएचडीसी में पोकलेंड ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था। वह यहां पर सपरिवार रह रहा था। इससे पूर्व वह असम में कार्य कर चुका है। जोशीमठ से पीपल कोटी की दूरी 50 किमी से कम है। पुलिस के इतने करीब होने के बावजूद भी जोशीमठ पुलिस का अरविंद को गिरफ्तार न कर पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed