{"_id":"6a32fdc426f2c026780f9652","slug":"vrinda-will-represent-the-country-on-foreign-soil-dehradun-news-c-5-1-drn1031-998182-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेशी धरती पर वृंदा करेंगी देश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेशी धरती पर वृंदा करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईटी यूनिवर्सिटी की अंडर ऑफिसर (यूओ) वृंदा बोजम्मा एम विदेशी धरती पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वृंदा का चयन अत्यंत प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के लिए हुआ है। सिंगापुर में होने वाले वाईईपी के लिए देशभर से दस कैडेट्स का चयन किया गया। इसमें पांच बालिकाएं व पांच बालक शामिल हैं।
वृंदा का चयन उनकी एनसीसी यात्रा के दौरान प्रदर्शित अटूट समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनकी यह उपलब्धि देशभर के युवा कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि दृढ़ निश्चय व निरंतर प्रयास अंतरराष्ट्रीय अवसरों और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के द्वार खोल सकते हैं। उधर, संस्थान के पूर्व अंडर ऑफिसर मनप्रीत कौर को इंडियन नेवल अकादमी से भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।
मनप्रीत की सफलता की कहानी दृढ़ संकल्प, एकाग्रता और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। विवि के कुलपति प्रो. जी रघुरामा व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. राकेश मोहन ने कहा कि वृंदा और मनप्रीत ने विवि के साथ प्रदेश के नाम रोशन करने का काम किया है। दोनों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।