फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VPDO Recruitment Scam former secretary of Subordinate Services Selection Commission Kanyal suspended

VPDO Recruitment Scam: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव कन्याल सस्पेंड, दो दिन पहले हुए थे गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 08:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 08:07 PM IST
सार

2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद शनिवार को एसटीएफ ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
VPDO Recruitment Scam former secretary of Subordinate Services Selection Commission Kanyal suspended
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश उनकी आठ अक्तूबर को हुई गिरफ्तारी से प्रभावी होगा। दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान एमएस कन्याल, आयोग में सचिव थे।

विज्ञापन


इस भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी, जिसके पुख्ता प्रमाण भी सामने आए थे। 2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था। भर्ती घोटाले में पूछताछ के बाद शनिवार को एसटीएफ ने कन्याल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mulayam Singh Yadav: 'सरकार बनी तो सैफई बाद में पहले देहरादून आऊंगा..' मुलायम से जुड़ा ये किस्सा भावुक कर देगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed