फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voting For Congress National President post Today PCC members Uttarakhand Mallikarjun Kharge vs Shashi Tharoor

Congress President Election: उत्तराखंड मे 223 में से 197 पीसीसी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया मतदान

Mon, 17 Oct 2022 11:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Oct 2022 11:26 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव की नौबत आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हुआ।

विज्ञापन
Voting For Congress National President post Today PCC members Uttarakhand Mallikarjun Kharge vs Shashi Tharoor
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच हुए मुकाबले में पीसीसी सदस्यों ने भी मतदान किया। कुल 223 सदस्यों में से 197 सदस्य कांग्रेस मुख्यालय भवन में बने बूथ में मतदान के लिए पहुंचे। कुछ सदस्यों ने दिल्ली तो कुछ ने पटना और दूसरी जगह वोट डाला। इस तरह से उत्तराखंड पीसीसी की ओर से कुल 209 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। प्रदेश चुनाव अधिकारी (पीआरओ) जीसी चंद्रशेखर, एपीआरओ मनोज भारद्वाज, जयशंकर पाठक और डीआरओ देहरादून धर्मेंद्र सोलंकी व हर्ष बंसल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पीसीसी के 197 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतदान स्थल पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से होता है। जबकि कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कब नियुक्त हो जाते हैं, लोगों को इसका पता समाचार चैनलों से चलता है। वहीं, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह आदि ने चुनाव में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिल्ली में डाला वोट 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन एवं डीपी सिंह ने नई दिल्ली में अपना वोट डाला। वहीं पूर्व सांसद एवं पीआरओ बिहार प्रदेश प्रदीप टम्टा एवं डीआरओ बिहार हरीश ऐठानी ने पटना में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पीआरओ झारखंड प्रकाश जोशी ने रांची में, एपीआरओ राजस्थान जयेंद्र रमोला ने जयपुर में वोट डाला। वहीं, मनीष खंडूड़ी, राजपाल बिष्ट, वैभव वालिया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण एवं मोहित उनियाल ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के चलते कर्नाटक में मतदान किया। उत्तराखंड प्रदेश से कुल 209 प्रदेश प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान किया।

गांधी परिवार के नजदीकी खरगे

पीसीसी उत्तराखंड में प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से वरिष्ठ नेता नवप्रभात और महेंद्र सिंह पाल को अपना पोलिंग एजेंट बनाया गया है जबकि समाचार लिखे जाने तक शशि थरूर की ओर से कोई पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं किया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का रुख गांधी परिवार के नजदीकी खरगे की ओर है। ऐसे में माना जा रहा है कि खरगे उत्तराखंड से लीड पा सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी सदस्यों से राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed