फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voter Card Opportunity to become a voter for Nikay Chunav civic elections campaign will run for three days

Uttarakhand: निकाय चुनाव के लिए मतदाता बनने का है मौका, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, जानिए क्या करना होगा

Thu, 05 Dec 2024 08:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Dec 2024 08:34 AM IST
सार

निकाय चुनाव की तिथि अगले वर्ष होने की संभावना है। नियमों के हिसाब से वोटर लिस्ट में संशोधन, नया नाम जोड़ने, हटाने का काम नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Voter Card Opportunity to become a voter for Nikay Chunav civic elections campaign will run for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

नगर निकायों के चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनने का अवसर दिया है। इसके लिए आठ, नौ व 10 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उनके वोटर कार्ड भी बनेंगे, जिनकी आयु एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी हो रही है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक, निकाय चुनाव की तिथि अगले वर्ष होने की संभावना है। नियमों के हिसाब से वोटर लिस्ट में संशोधन, नया नाम जोड़ने, हटाने का काम नामांकन के अंतिम दिन तक किया जा सकता है।
विज्ञापन


लिहाजा, आयोग ने तीन दिन आठ से 10 दिसंबर का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इन तीन दिनों में सभी कर्मचारी मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे और फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। भरे हुए फॉर्म मतदान केंद्रों के अलावा नगर निकाय, तहसील और जनपद मुख्यालयों पर भी जमा होंगे। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इनकी सूची तैयार करके 15 दिसंबर तक आयोग को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग सभी निकायों की वोटर लिस्ट बृहस्पतिवार को वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर देगा। यह लिस्ट नगर निकायों, तहसील और जनपद मुख्यालय पर भी जनमानस के लिए उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पीसीबी की रिपोर्ट...हरिद्वार में गंगा जल 'बी' श्रेणी का मिला, नहाने के लिए ठीक, पीने योग्य नहीं

किस फॉर्म का क्या उपयोग

फॉर्म 1-क : नए मतदाता का नाम शामिल करने के लिए

फॉर्म 1-ख : मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए

फॉर्म 1-ग : सूची से नाम हटवाने के लिए



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed