{"_id":"67509436c0ca64f7fc028f9f","slug":"uttarakhand-pollution-control-board-testing-ganga-water-in-haridwar-is-fine-for-bathing-but-not-drinkable-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पीसीबी की रिपोर्ट...हरिद्वार में गंगा जल 'बी' श्रेणी का मिला, नहाने के लिए ठीक, पीने योग्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पीसीबी की रिपोर्ट...हरिद्वार में गंगा जल 'बी' श्रेणी का मिला, नहाने के लिए ठीक, पीने योग्य नहीं
Thu, 05 Dec 2024 06:12 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:12 AM IST
सार
Uttarakhand News: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर महीने गंगा के पानी के नमूना लेकर जांच कराता है। इसी क्रम में पिछले महीने हरिद्वार में पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी। इसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में मिला है।
विज्ञापन
गंगा जल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में गंगा का जल नहाने के लिए उपयुक्त है, लेकिन पीने योग्य नहीं। पिछले महीने गंगा के जल की गुणवत्ता की जांच उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) ने की थी। उसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में आई है। इस श्रेणी में पानी पीने योग्य नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर महीने गंगा के पानी के नमूना लेकर जांच कराता है। पीसीबी के अधिकारियों के अनुसार इसी क्रम में पिछले महीने हरिद्वार में पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
Weather: बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, माइनस सात डिग्री पहुंचा तापमान, जमा ऋषि गंगा का पानी, तस्वीरें
विज्ञापन
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में मिला है। बी श्रेणी का पानी नहाने के लिए ठीक होता है, लेकिन पीने के लिए नहीं होता। पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हरिद्वार में गंगा का पानी काफी समय से बी श्रेणी में रिपोर्ट हो रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन