फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voter awareness campaign: Anganwadi workers bike rally in Dehradun today

मतदाता जागरूकता अभियान: राजधानी देहरादून में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज निकालेंगी बाइक रैली 

Sat, 13 Nov 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Nov 2021 11:56 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन विभाग के तत्वाधान में रैली का आयोजन किया जाएगा। परेड ग्राउंड से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो समूह मतदाता जागरूकता रैली निकालेंगे।

विज्ञापन
Voter awareness campaign: Anganwadi workers bike rally in Dehradun today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं स्कूटी रैली निकालेंगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदाता अभियान जागरूकता के लिए जोड़ा गया है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन विभाग के तत्वाधान में रैली का आयोजन किया जाएगा। परेड ग्राउंड से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो समूह मतदाता जागरूकता रैली निकालेंगे। एक ग्रुप सर्वे चौक होते हुए रायपुर तक रैली निकालेगा, जबकि दूसरा ग्रुप ईसी रोड होते हुए रिस्पना तक रैली निकालेगा।
विज्ञापन


आज और कल बीएलओ से मिलें और बनवाएं वोट
अगर आपने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है तो दो दिन के विशेष शिविर में वोट बनवा सकते हैं। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठे मिलेंगे। निर्वाचन कार्यालय की ओर से इन दिनों नए वोटर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 13 और 14 नवंबर और 27 व 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि जो लोग एक जनवरी 2022 या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वह एक से 30 नवंबर तक अपना वोट जरूर बनवाएं। इसी के साथ पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज मतदाता, वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांच लें। किसी भी नागरिक के पास वोटर कार्ड होना ही पर्याप्त नहीं है। उनका नाम वोटरलिस्ट में भी होना बहुत जरूरी है।


इसलिए वोटरलिस्ट में अपना नाम अवश्य चेक कर लें। आप आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in और voterportal.eci.gov.in पर अपना वोट चेक करने के साथ ही वोट बनवा भी सकते हैं। इसके अलावा अपने बूथ पर जाकर बीएलओ से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed