फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vote for anukriti gusain to become femina miss india 

उत्तराखंड की बेटी को आपका साथ बना सकता है मिस इंडिया, यहां करें अनुकृति के लिए वोट

Sun, 18 Jun 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 18 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
vote for anukriti gusain to become femina miss india 
Anukriti Gusain

फेमिना मिस इंडिया-2017 प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं को ज‌िताने के ल‌िए उन्हें आपका आपके साथ की जरूरत है। म‌िस इंड‌िया के रैंप पर उत्तराखंड को र‌िप्रजेंट करने वाली अनुकृत‌ि के ल‌िए आप यहां वोट कर सकते हैं। ज‌िससे ये ख‌िताब उनके नाम हो सके।

विज्ञापन


कोटद्वार हंस कल्चरल सेंटर में अनुकृति के पिता उत्तम सिंह गुसाईं और माता नर्बदा गुसाईं ने बेटी को प्रतियोगिता में समर्थन देने के लिए सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी ने लोगों से उत्तराखंड की बेटी को जिताने के लिए भारी संख्या में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर अनुकृति के माता-पिता ने पत्रकारों से मुलाकात की। WWW.toi.in/Super Judge या यू-ट्यूब पर ब्यूटी पेजेंट्स अनुकृति गुसाईं पर भी वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुकृति की माता नर्बदा गुसाईं ने कहा कि प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रकार के कांटेस्ट चलते हैं। 30 प्रदेशों की प्रतिभागी अपने क्षेत्र को प्रमोट करती हैं। मिस उत्तराखंड का ताज पहनने के बाद प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही अनुकृति ब्यूटी विद ए परपज कांटेस्ट में नन्हीं परी संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के कैंसर पीड़ितों की सहायता में जुटी हैं। उड़ान संस्था के माध्यम से वह गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही हैं। 


बता दें क‌ि उत्तराखंड की धरोहर गंगा की धारा को अविरल प्रवाहित करने के लिए सेव गंगा-क्लीन गंगा का संदेश देंगी। वह 20 जून को आयोजित कॉस्ट्यूम कंपीटिशन में सेव गंगा क्लीन गंगा की थीम पर आधारित हिमालय से निकलती गंगा की पवित्र धारा वाली ड्रेस पहनेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed