फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vote counting in dehradun

उत्तराखंड में बढ़ सकती है काउंटिंग की डेट!

Tue, 07 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
vote counting in dehradun
vote - फोटो : demo pic

11 मार्च को होने वाली मतगणना की तिथि में फेरबदल हो सकता है। इसके पीछे होली का त्यौहार अहम वजह है, जिसके हुड़दंग में लोग हार जीत को लेकर रंजिश निकाल सकते हैं। हालांकि अभी इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन मतगणना की तिथि के स्थगित होने की चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन


पंजाब में चार फरवरी से शुरू हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 8 मार्च को समाप्त होने हैं। सबसे ज्यादा सात चरणों में चुनाव यूपी में संपन्न होना है। बुधवार को यहां आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में 9 मार्च को उपचुनाव भी होने हैं। ऐसा यहां चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की आकस्मिक मृत्यु होने के चलते किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पांचों राज्यों में मतगणना के लिए 11 मार्च की तिथि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तय है। इधर सोमवार को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों में मतगणना की तिथि में फेरबदल होने की चर्चा जोरों पर रही। उधर, राज्य निर्वाचन कार्यालय ने फिलहाल तिथि परिवर्तन के संबंध में किसी प्रकार की सूचना से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed