फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Volvo deteriorated as soon as it reached Roorkee from Delhi

दिल्ली से रुड़की पहुंचते ही खराब हुई वॉल्वो

Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Volvo deteriorated as soon as it reached Roorkee from Delhi
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली से देहरादून आ रही वॉल्वो शनिवार को रुड़की में खराब हो गई। यात्रियों ने धक्का लगाकर बस स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन को फायदा नहीं हुआ। करीब ढाई घंटे बाद दूसरी बस के पहुंचने पर यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम की वॉल्वो बस शुक्रवार रात एक बजे दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। अमूमन बस को दिल्ली से देहरादून पहुंचने में छह से सात घंटे लगते हैं, लेकिन बस किसी तरह छह बजे तक रुड़की भी नहीं पहुंच सकी। रुड़की के पहले हाइवे के एक सुनसान जगह पर बस अचानक खराब हो गई। बस कंडक्टर और ड्राइवर ने यात्रियों से धक्का लगवाया, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई। बस में सफर करने वाले देहरादून निवासी वरुण गुप्ता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने परिवहन निगम के कस्टमर केयर के साथ ही कई अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब ढाई घंटे बाद दूसरी बस आने के बाद 10:30 बजे देहरादून पहुंचे। वहीं रुड़की में बस खराब होने के बाद जब काफी देर बाद भी दूसरी बस नहीं आई तो कई यात्री दूसरे बसों से रवाना हो गए। आरोप है कि इन लोगों का किराया भी वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन

बस की सीटें और एसी भी खराब
वरुण गुप्ता की मानें तो वॉल्वो में सुविधाएं न के बराबर हैं। बसों की सीटें खराब हो चुकी हैं। एसी भी दुरुस्त नहीं हैं। सफाई न होने से बसों में बदबू आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed