सस्ता हुआ वॉल्वो बसों में सफर करना, जानिए अब कितना देना होगा किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉल्वो बस से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम ने वॉल्वो बसों का किराया सस्ता कर दिया है। अब आपको सिर्फ इतना किराया देना होगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बसों में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। राज्य से बाहर चलने वाल्वो बसों में शुक्रवार रात से किराया सस्ता कर दिया गया है। वाल्वो के बाद जल्द ही राज्य के बाहर दौड़ने वाली एसी बसों का किराया भी सस्ता किया जाएगा।
उत्तराखंड परिवहन निगम की 21 वाल्वो और 30 एसी बसें हैं। अधिकांश वाल्वो एवं एसी बसों का संचालन राज्य से बाहर होता है। दिल्ली रूट पर सर्वाधिक वाल्वो चलती हैं। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक यूपी, दिल्ली और चंडीगढ़ परिवहन निगम की वाल्वो बसों का किराया उत्तराखंड निगम की वाल्वो बसों की तुलना में कम है।
इसका असर उत्तराखंड की बसों पर पड़ रहा था। परिवहन निगम ने राज्य से बाहर संचालित वाल्वो बसों का किराया शुक्रवार आधी रात से कम कर दिया है। प्रबंधन के मुताबिक देहरादून से लखनऊ का किराया 1822 रुपये से घटाकर 1623 रुपये कर दिया गया है।
देहरादून से बरेली का किराया 1103 की बजाय 982 रुपये किया गया है। देहरादून से मनाली के लिए 1439 की बजाय 1281 रुपये देने होंगे। देहरादून से चंडीगढ़ तक का सफर 615 की बजाय 552 रुपये में और देहरादून से दिल्ली का सफर 814 की बजाय 730 रुपये में कर सकेंगे। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक अगले चरण में एसी बसों का किराया भी कम किया जाएगा। इस सस्ते किराया का लाभ राज्य के अंदर नहीं मिलेगा।