{"_id":"5f4cb6988ebc3e3d027e2fde","slug":"vocal-for-local-uttarakhand-government-blueprint-of-the-plan-of-every-district-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोकल फॉर लोकल : उत्तराखंड सरकार की हर जिले की योजना का खाका तैयार, किसानों व स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोकल फॉर लोकल : उत्तराखंड सरकार की हर जिले की योजना का खाका तैयार, किसानों व स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने पर जोर
Mon, 31 Aug 2020 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र पर वोकल फॉर लोकल पर कदम बढ़ा रही है। खेती, उद्यम और पर्यटन के क्षेत्र में हर जिले की एक कार्ययोजना को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
अब सरकार एक जिला एक उत्पाद योजना के जरिये कदमताल करेगी और राज्य के किसानों और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने पर जोर देगी। योजना का खाका तैयार है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, कोविड 19 महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर को राज्य के लोगों के सहयोग से एक अवसर के रूप में बदलने के लिए सरकार होमवर्क में जुट गई है।
विज्ञापन
निवेश को बढ़ावा, मेक इन इंडिया पर जोर
सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियम कायदों को लगातार लचीला कर रही है। श्रम कानूनों में 15 संशोधन कर दिए गए हैं। अब तक उद्योगों के लिए 15 नई नीतियां बना दी गई हैं। सरकार का मेक इन इंडिया पर जोर है।
विज्ञापन
लोकल को बढ़ावा, पहचान पर फोकस
अब सरकार का लोकल उत्पादों पर जोर है। मंशा है कि राज्य के हर जिले को उसके उत्पादों और उसकी सैरगाहों से पहचाना जाए। देश और दुनिया में उनकी धूम हो।
गांवों की आर्थिकी बदलने को ग्रोथ सेंटर
हर न्याय पंचायत में ग्रोथ सेंटर बनाने की योजना पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। राज्य में 96 ग्रोथ सेंटर स्वीकृत हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से कुछ ग्रोथ सेंटर काम करने लगे हैं।
किस जिले में कौन सा उत्पाद व सेवा का चयन
जिला कृषि उत्पाद हैंडीक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग सेवा क्षेत्र
अल्मोड़ा आचार प्राकृतिक रेशे, तांबे के बर्तन वेलनेस, पर्यटन
बागेश्वर दुग्ध आधारित उत्पाद लौह बर्तन
चमोली मछली पालन औषधीय जड़ी-बूटी, रिंगाल धार्मिक पर्यटन
देहरादून मक्का आधारित फार्मा, रक्षा उत्पाद शिक्षा, इको टूरिज्म
हरिद्वार गन्ना आधारित ऑटोमोबाइल, फार्मा धार्मिक पर्यटन
नैनीताल फल प्रसंस्करण सजावटी मोमबत्ती,ऐपण शिल्प इको टूरिज्म
पौड़ी मल्टी ग्रेन काष्ठ शिल्प
पिथौरागढ खाद्य प्रसंस्करण कार्पेट इको टूरिज्म
रुद्रप्रयाग शहद प्रसंस्करण औषधीय जड़ी बूटी,रिंगाल शिल्प इको टूरिज्म
टिहरी मसाला प्रसंस्करण औषधीय जड़ी-बूटी एडवेंचर टूरिज्म
यूएसनगर बेकरी उत्पाद चावल, मेंथा आटोमोबाइल, खाद्य प्रसंस्करण
उत्तरकाशी सेब लाल चाव, काष्ठ शिल्प धार्मिक पर्यटन
ग्रोथ सेंटर, एक जिला एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योश्जनाओं से राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। थत्यूड़, लोहाघाट और थानो में ग्रोथ सेंटर बेहतरीन काम कर रहे हैं। 96 ग्रोथ सेंटर मंजूर कर दिए गए हैं। हर जिले में उत्पाद, विनिर्माण और पर्यटन सेक्टर का चयन कर लिया गया है। ये सभी कार्य स्थानीय लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी से किए जाएंगे। इसके बहुत सकारात्मक नतीजे सामने आने वाले हैं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री