{"_id":"90c3b0d563451456311788cb732eea5b","slug":"vivek-oberoi-help-flood-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों को मिलेगा विवेक ओबेराय का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों को मिलेगा विवेक ओबेराय का साथ
अमर उजाला, मुनि की रेती
Updated Sat, 04 Jan 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय छह जनवरी को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों का दुखदर्द बांटेंगे। उन्होंने इसके लिए परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के साथ आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
पिछले महीने आए थे ओबेराय
ओबराय बीते माह परमार्थ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्रीन विजन कार्यशाला में भाग लेने यहां सपरिवार आए थे। वह दून और मसूरी की सैर के बाद बीती एक जनवरी को आश्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विवेक ने सपरिवार हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर के दर्शन किए। शुक्रवार को वह दिल्ली रवाना हो गए।
छह जनवरी को आने की संभावना
सूत्रों की मानें तो विवेक ओबराय गंगा एक्शन परिवार के तहत आश्रमाध्यक्ष चिदांनद मुनि के साथ छह जनवरी को आपदाग्रस्त क्षेत्र केदारघाटी, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग आदि क्षेत्रों के भ्रमण पर निकलेंगे।
विज्ञापन