फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Virat Kohli And Anushka Sharma arrives uttarakhand for birthday celebration

बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पहुंचे विराट और अनुष्का, इस जगह सेलीब्रेट हो सकता है कोहली का जन्मदिन

Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka Sharma arrives uttarakhand for birthday celebration
virat anushka

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बर्फबारी के बीच उत्तराखंड पहुंचे हैं। सूचना कि वे पांच नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन सेलीब्रेट करने के लिए यहां आए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा पहुंचे हैं। आपको बता दें कि यह होटल फिल्मी और औद्योगिक घरानों से जुड़े लोगों की पसंदीदा जगह रहा है। जानकारी के मुताबिक यह दोनों इस होटल के अपने पसंदीदा स्वीट में ठहरे हैं। पूरा दिन इन्होंने स्वीट में ही बिताया। 
विज्ञापन


रविवार को नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा से ही प्राकृतिक नजारों को निहारा। उन्होंने सुबह का नाश्ता कमरे में ही किया, जबकि दोपहर का भोजन होटल के बुफे में ही किया। विराट को देखने के लिए प्रशंसक होटल के आसपास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को पांच दिन के उत्तराखंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा देहरादून के जौलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे कार से होटल आनंदा पहुंचे। बताया जा रहा है कि विराट का यह बेहद निजी दौरा है।

सोमवार को विराट का 30वां जन्मदिन है। जन्मदिन मनाने के लिए वह उत्तराखंड की शांत वादियों में आए हैं। होटल के सूत्रों के अनुसार सुबह छह बजे विराट ने होटल के जिम में खूब पसीना बहाया। इसके बाद विराट और अनुष्का जूस और कॉटिंनेंटल फूड खाया। नाश्ते के बाद दोनों कमरे में ही रहे।

अपने चहेते स्टार को देखने के लिए होटल के आसपास प्रशंसक पहुंचे थे, लेकिन विराट और अनुष्का होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले। सूत्रों के अनुसार विराट सात नवंबर को लौटेंगे। वह संभवता अपने जन्मदिन के दिन हरिद्वार जाएंगे। जहां अंबू वाला आश्रम में विराट के जन्मदिन के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। और रात्रि को बर्थडे पार्टी होटल आनंदा में मनाएंगे। स्थानीय प्रशासन को विराट और अनुष्का के होटल आनंदा में होने की कोई जानकारी नहीं है।

इस दौरान फैंस भी उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन वे दोनों बाहर नहीं आए। विराट और अनुष्का शादी से पहले भी यहां आ चुके हैं। अनुष्का शर्मा के गुरु का आश्रम अनंतधाम भी हरिद्वार के अंबूवाला में है। इस दिन इन दोनों के हरिद्वार पहुंचने की भी पूरी संभावना है। 

अनुष्का और विराट कोहली बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए यहां पहले भी साल 2016 में आ चुके हैं। वहीं अनुष्का के परिजन भी बाबा पर पूरा विश्वास करते हैं। इसलिए वे उन्हें शादी में अपने साथ इटली लेकर गए थे।
 

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का दून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहीं पर वे बचपन में रही हैं। इस घर में अब अनुष्का की दादी, चाचा, चाची रहते हैं। हालांकि अब अनुष्का यहां काफी कम आती हैं, लेकिन जब भी आती हैं बचपन को याद कर खूब खुश हो जाती हैं। लेकिन हो सकता है कि वे यहां भी आएं।

साल 2017 के नूतन वर्ष का स्वागत इन दोनों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी व उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ इसी होटल में मनाया था। उस वक्त विराट व अनुष्का की सगाई की अटकलें चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed