{"_id":"625cf7a2e97dc7034153b974","slug":"vip-gathering-will-be-held-in-kashipur-today-chief-ministers-and-cabinet-ministers-of-many-states-will-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में आज लगेगा वीआईपी का जमावड़ा: सीएम धामी, योगी, गडकरी सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में आज लगेगा वीआईपी का जमावड़ा: सीएम धामी, योगी, गडकरी सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री पहुंचेंगे
Mon, 18 Apr 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:16 PM IST
सार
काशीपुर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा 50 से अधिक सांसदों के आने की बात कही गई है। शहर में एक साथ इतने वीआईपी के आने की सूचना के बाद रविवार देर शाम तक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी होती रही।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी,योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के प्रतिभोज में आज काशीपुर में वीआईपी का जमावड़ा रहेगा। कार्यक्रम में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 50 से ज्यादा सांसदों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज आज नगर के एक होटल में आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा 50 से अधिक सांसदों के आने की बात कही गई है।
विज्ञापन
शहर में एक साथ इतने वीआईपी के आने की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। रविवार देर शाम तक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी होती रही। हालांकि इन सभी नेताओं का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है, फिर भी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्रियों के आने की सूचना है।
विज्ञापन