फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vintage car rally in dehradun during virasat festival

'विरासत' की दौड़ में ‘बंटी-बबली’ का एक्सीडेंट

Mon, 21 Oct 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Oct 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
vintage car rally in dehradun during virasat festival

राजधानी देहरादून में इन दिनों 'विरासत' की धूम मची हुई है। दशकों पुरानी कारें और बाइक रविवार को राजधानी की सड़कों पर उतरीं तो देखने वालों की नजरें उन पर जमी रह गईं।

विज्ञापन


मौका था विरासत के तहत विंटेज एंड क्लासिक कार-बाइक रैली का। विरासत के तीसरे दिन अंबेडकर स्टेडियम से सुबह 11 बजे रैली को मुख्य अतिथि आईजी लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गढ़ी कैंट, हाथी बड़कला, राजपुर रोड से पैसिफिक मॉल पहुंची। यहां जलपान के बाद रैली राजपुर रोड, घंटाघर, चकराता रोड, राजेंद्र नगर होते हुए वापस अंबेडकर ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में 12 कारों के साथ ही 35 बाइक और स्कूटर शामिल थे।
विज्ञापन


‘बंटी और बबली’ की कार क्षतिग्रस्त
बंटी और बबली फिल्म में प्रदर्शित 1929 फोर्ड ए रैली के दौरान आकर्षण का केंद्र रही। गाड़ी के मालिक विजय ने जैसे ही कार सड़क पर उतारी, लोग उसे देखने उमड़ पड़े। इस दौरान बाइक पर जा रहा एक व्यक्ति तो जैसे सुध खो बैठा और उसकी बाइक सीधे कार से जा टकराई। कार के क्षतिग्रस्त होने पर विजय उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वह इसी मॉडल की दूसरी कार लेकर रैली में पहुंचे। विजय ने बताया कि उनकी कार दरअसल 1928 में बनी थी, लेकिन भारत में यह 1929 में आई लिहाजा यहां इसे 1929 फोर्ड ए से जाना जाता है।


व्यवस्था से राहत
रैली के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था पर प्रतिभागी खुश नजर आए। विंटेज कार मालिक विजय ने बताया कि इस बार ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी थी। पुलिस ने रैली के दौरान चालकों और अन्य लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा।

इन्होंने खींचा ध्यान
कार: 1929 फोर्ड-ए, 1943 फोर्ड जीप, 1944 ऑस्टिन, 1948 फ्लीट मास्टर, 1965 प्लाईमाउंट और 1967 जोंगा जीप
बाइक, स्कूटर: हार्ले डेविडसन बाइक, लमरेटा, प्रिया स्कूटर और बीएसए मोटरसाइकिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed