{"_id":"5885019c4f1c1b6f35efef3c","slug":"vinod-musan-book-banang-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद मुसान का कहानी संग्रह बणांग रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद मुसान का कहानी संग्रह बणांग रिलीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विनोद मुसान की पुस्तक का विमोचन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पत्रकार विनोद मुसान के पहले कहानी संग्रह बणांग का विमोचन रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में हुआ। वरिष्ठ साहित्यकारों ने कहानियों को आम आदमी से जुड़ा बताते हुए मुसान के लेखन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बणांग मूलत: पहाड़ के लोक जीवन की कहानियों का संग्रह है।
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास स्थित स्कूल परिसर में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. धीरेंद्र शर्मा, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. एके बियानी, डॉ. सुशील उपाध्याय और अदिति मुसान ने पुस्तक का विमोचन किया। कहानियों पर विमर्श करते हुए प्रो. धीरेंद्र शर्मा और डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि विनोद ने अपनी कहानियों में आंचलिक कथानक, देशकाल और शब्दों को शामिल कर उसे पहाड़ के रंग में ढालने की कोशिश की है, जिसमें वह पूरी तरह सफल रहे हैं।
विज्ञापन
लेखक विनोद मुसान ने कहा कि उन्होंने हमेशा पहाड़ के जीवन को जिया है। अनुभवों को उन्होंने कहानियों के रूप में पुस्तक में शामिल किया है। जय प्रकाश पंवार, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र अंथवाल और योगेश भट्ट ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. एके बियानी, अनुपम त्रिवेदी, रघु आदित्य, रमेश कुडियाल, शंकर सिंह भाटिया, शीशपाल गुंसाई, वीरेंद्र डंगवाल, सुलोचना पयाल, कृष्णा पेटवाल मुसान, डॉ. कैलाश उनियाल, डॉ. देवेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, सुभाष भटट, डॉ. कविता शुक्ला, बीना रावत, दिव्या रावत समेत अन्य मौजूद रहे।