{"_id":"61a3e6d5d97a9d68a2432b10","slug":"vinay-kshetri-murder-case-city-news-drn3973404192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय क्षेत्री मर्डर केस का फरार आरोपी 13 साल बाद फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय क्षेत्री मर्डर केस का फरार आरोपी 13 साल बाद फिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित विनय क्षेत्री हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2008 में हुए हत्याकांड में वह जमानत के बाद से फरार चल रहा था। क्षेत्री की हत्या की मुख्य षडयंत्रकर्ता रुचि क्षेत्री थी, जिसकी वर्ष 2016 में बुखार से मौत हो गई थी।
21 जनवरी 2008 को मोथरोवाला में विनय क्षेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की रिपोर्ट विनय क्षेत्री की पत्नी रुचि क्षेत्री ने लिखाई थी। इस मामले में शुरूआती पड़ताल के बाद यतेंद्र चौधरी, हरीश कुमार, सुमित कुमार, रामवीर सिंह, बिट्टू रोहताष को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में सुमित कुमार निवासी जड़ोदा, मुजफ्फरनगर, हरीश कुमार, रामवीर आदि को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद पता चला कि विनय क्षेत्री की हत्या उसकी पत्नी रुचि क्षेत्री ने ही कराई थी।
इस मामले में कुछ दिन बाद सुमित कुमार को जमानत मिल गई थी। लेकिन, वह नियत तिथियों पर अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि सुमित की गिरफ्तारी के लिए एएसआई डालेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इस टीम ने रविवार को सुमित निवासी मुजफ्फरनगर को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जेल में रची गई थी हत्या की साजिश
विनय क्षेत्री की पत्नी रुचि क्षेत्री पर अपने ससुर समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या का आरोप भी था। रुचि क्षेत्री इस हत्याकांड के आरोप में वर्ष 2006 में जेल गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात कुख्यात यतेंद्र चौधरी से हुई। वहीं पर उसने अपने पति विनय क्षेत्री की हत्या की साजिश की थी। विनय क्षेत्री हत्याकांड में यतेेंद्र चौधरी को भी पुलिस पांच साल बाद वर्ष 2013 में गिरफ्तार कर पाई थी। वर्तमान में यह मामला अदालत में विचाराधीन है।