{"_id":"66901588f9a8e2e9fe122f64ebdb632c","slug":"villagers-were-on-protest-for-rehabilitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्नवास के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्नवास के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 01 Oct 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध प्रभावित नंदगांव के ग्रामीणों ने पुनर्वास सहित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया।
मंगलवार को आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा के नेतृत्व में जाखणीधार प्रखंड के नंदगांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कई नाली भूमि झील में समाई
ग्रामीणों ने कहा कि बांध की झील में जलभराव होने से कई नाली भूमि झील में समा गई है, जिससे गांव के 47 परिवारों के पास पुनर्वास मानकों के तहत 50 फीसदी से कम भूमि रह गई है।
विज्ञापन
2010 में भूगर्भीय रिपोर्ट में भी गांव को शिफ्ट करने की संस्तुति की गई है। मांगों को लेकर र्कई बार आंदोलन करने पर अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भवनों का शीघ्र भुगतान करने की मांग
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में पुनर्वास विभाग की ओर से मूल्यांकन किए गए भवनों का शीघ्र भुगतान करने, आंशिक परिवारों को 2003 से 2013 तक भूमि का मुआवजा देने, टिहरी-कांडीखाल मोटर मार्ग से खतरे में आए पांच परिवारों के भवनों का मूल्यांकन कर भुगतान करने आदि की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में सोहन लाल थपलियाल, विनोद पंवार, विक्रम सिंह, उम्मेद सिंह, मानवेंद्र पंवार, रूशना देवी, विमला देवी, मंगसीरी देवी, शाखा देवी, गोमती देवी और झाबा देवी आदि शामिल थे।