फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers took out a march demanding to find the missing teenager

Dehradun News: लापता किशोर को खोजने की मांग लेकर ग्रामीणों ने निकाला मार्च

Fri, 24 Jan 2025 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers took out a march demanding to find the missing teenager
- सहसपुर पुलिस ने लांघा तिराहे से पहले रोका
विज्ञापन


- दो दिन में छात्र के बारे में जानकारी जुटाने का दिया आश्वासन

फोटो..

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। करीब एक सप्ताह से सहसपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए किशोर का अब तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर मार्च निकाला। पुलिसकर्मियों ने परिजनों और ग्रामीणों को लांघ तिराहे से पहले रोक लिया। पुलिस ने चुनाव का हवाला देते हुए किशोर के बारे जानकारी जुटाने के लिए दो दिन का समय देने की बात कही। उसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
17 जनवरी को छरबा स्थित घर से 17 वर्षीय सुमित राठौर लापता हो गया था। उसका फोन भी बंद आ रहा है। किशोर के पिता राजकुमार राठौर ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। लेकिन, किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन के साथ कई ग्रामीण लापता किशोर की सूचना लिखी तख्तियां लेकर गांव से निकले। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत पुलिस टीम के साथ लांघा तिराहे से आगे पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को रोक लिया। पूर्व ग्राम प्रधान रूमीराम जायसवाल ने कहा कि एक सप्ताह हो गया है, किशोर का कोई पता नहीं लगा। बताया कि किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की कुशलता को लेकर परिजन परेशान हैं। लेकिन, पुलिस की ओर से किशोर को खोजने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने कहा कि अगर, किशोर जल्द नहीं मिला तो वह थाने में धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने ग्रामीणों को समझाया कि निकाय चुनाव की प्रकिया के बीच पुलिसबल की कमी के बाद भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन किशोर के बारे जानकारी जुटा ली जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए। इस दौरान लोभ सिंह राठौर, कमल राठौर, रविंद्र कुमार, अमर जीत, रजनीश राठौर, अनिल राठौर, संजू राठौर, कमल राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed