फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers of 24 villages celebrated Bissu

Dehradun News: 24 गांव के ग्रामीणों ने मनाया बिस्सू का जश्न

Thu, 17 Apr 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers of 24 villages celebrated Bissu
जौनसार बावर में लोक पर्व बिस्सू का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को खत बमटाड़ के मौकाबाग थात में 24 गांवों के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर नृत्य किया। एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह से ही ग्रामीण ढोल-दमाऊ व रणसिंघे के साथ नाचते-गाते मौकाबाग थात पहुंचने लगे थे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तांदी, जैंता और रासौ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। देर शाम तक लोकनृत्य का सिलसिला चलता रहा। मौकाबाग थात के अलावा क्षेत्र के ठाणा डांडा, नगाया थात व खत विशायल के खुरुड़ी थात मे भी बिस्सू पर्व की धूम रही। ग्रामीणों ने नगाया डांडा स्थित शिलगुर महाराज के मंदिर में माथा टेककर मन्नतें मांगीं। अपने साथ लाए आटे व गुड से बने लड्डू व अन्य खाद्य सामग्री को एक दूसरे को वितरित कर पर्व की खुशी मनाई। इस दौरान मातबर सिंह तोमर, बुध सिंह तोमर, अजब सिंह नेगी, अतर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, इंद्र सिंह तोमर, विक्रम सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed