फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers met Revenue Secretary Sachin Kurve under

Dehradun News: गलज्वाड़ी के ग्रामीणों को मालिकाना हक दिलाने की मांग

Thu, 19 Oct 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers met Revenue Secretary Sachin Kurve under
गलज्वाड़ी गांव को मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान लीला शर्मा के नेतृत्व में राजस्व सचिव सचिन कुर्वे से मुलाकात की। सचिव ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में देहरादून में गलज्वाड़ी गांव बसा। बावजूद अब तक ग्रामीणों को मालिकाना हक नहीं मिला है। गलज्वाड़ी गांव मुख्यमंत्री आवास से मात्र दो किलोमीटर दूरी है। यह ग्रामीण क्षेत्र सरकारी अभिलेखों में फॉरेस्ट लैंड के जंगल और झाड़ियों में दर्ज है। इसके कारण यहां न तो रजिस्ट्री हो पाती है। जिससे लोगों को सरकारी दस्तावेजों से भी वंचित रहना पड़ता है। पूर्व प्रधान लीला देवी ने बताया कि 2008 से उन्होंने गांव को राजस्व अभिलेखों में आबादी घोषित करवाया। पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राजस्व सचिव सचिन कुर्वे ने ग्रामीणों को समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन






Iडीएम ने वाद लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर कीI

जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में राजस्व वादों की समीक्षा की। सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अभियान चलाकर वाद निस्तारण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न कोर्ट में वाद लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर की। कहा, अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाए। उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर वादों के निस्तारण की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। लंबित वादों के निस्तारण के लिए सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से कोर्ट लगाने के निर्देश दिए। धारा 143, 144 के वादों के निस्तारण कार्यों में तेजी लाने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed